जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने रघुवंश प्रसाद को पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार की सियासत के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्वत ने उन्हे नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही कहा कि रघुवंश प्रसाद को मनरेगा कानून का असली शिल्पकार माना जाता है। UPA-1 की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे, इस दौरान उन्होंने मनरेगा शुरू किया था। इसलिये उन्हे मनरेगा का जनक कहा जाता है।

गौरतलब हो कि 13 सितंबर को ही पिछले साल रघुवंश प्रसाद का निधन हुआ था। उनका जन्म  6 जून 1946 को वैशाली के शाहपुर में हुआ था। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी से गणित में डॉक्‍टरेट की उपाधि हासिल की थी। युवा अवस्था में ही वो लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्‍व में हुए आंदोलनों में शामिल हो गए थे। उन्हें 1973 में संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी का सचिव बनाया गया था। इसके बाद वो 1977 से 1990 तक बिहार राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रहे। जिसके बाद 1977 से 1979 तक वो बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे। इसके बाद उन्हें लोकदल का अध्‍यक्ष भी बनाया गया था।  इसके अलावा 1990 में उन्‍होंने बिहार विधानसभा के सहायक स्‍पीकर का पदभार भी संभाला था।

लोकसभा के सदस्‍य के रूप में उनका पहला कार्यकाल 1996 से शुरू हुआ था। 1996 के लोकसभा चुनाव में वो फिर से निर्वाचित हुए और उन्‍हें बिहार राज्‍य के लिए केंद्रीय पशुपालन और डेयरी उद्योग राज्‍यमंत्री बनाया गया था। वो लोकसभा में दूसरी बार 1998 में निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा1999 में तीसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इस कार्यकाल के दौरान वो गृह मामलों की समिति के सदस्‍य भी रहे थे, 2004 में चौथी बार उन्‍हें लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुना गया और 23 मई 2004 से 2009 तक वे ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री रहे थे। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनावों में उन्‍होंने पांचवी बार जीत हासिल की थी।

 

Share This Article