बिहार की स्थिति पर बोले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता – सत्ता बदलती रही, लेकिन शिक्षा को लेकर कोई रोड मैप नहीं किया गया तैयार, आज भी हालत जस के तस

Sanjeev Shrivastava

संतोष गुप्ता

लखीसरायः सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मृणाल माधव ने अपने आवास पर गुरूवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें कहा कि बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य सड़कें उधोग आदि का पूर्ण विनाश हो गया इसका मुख्य कारण शिक्षा है। बिहार के विकास के लिए युवा पीढ़ी को आने की आवश्यकता है। सभी पार्टियां नया पुराने विकास की बात जरूर करती है लेकिन किसी के पास रोड मैप नहीं है। जिसके कारण सता में आने के बाद पुनः वही हालत बना रहता है।

बाहर जाने की मजबूरी

अधिवक्ता मृणाल माधव ने कहा कि बिहार आजादी से पहले शिक्षा के केन्द्र नालंदा विश्वविद्यालय था जहां चाइना जापान अन्य देशों से छात्र छात्राओं पठने आते थे पटना विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कहा जाता था लेकिन आज शिक्षा कहां पहुंच गया है। बिहार के शिक्षक कोटा दिल्ली बेकारो बंगलुरु आदि पढ़ाई कर रहे हैं। वहां जाकर बिहार के छात्रों पठकर प्रशासनिक अधिकारी इंजीनियर चिकित्सक बन रहे हैं।  लेकिन बिहार में इसका वातावरण क्यों नहीं बन सकता है।

एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि दो युवा हैं एक आशुतोष कुमार दुसरा पुष्पम प्रिया चौधरी है जिसके पास रोड़ मैप है। चाणक्य ने कहा था जब पूर्ण विनास होगा तब विकास होगा इसका समय आ गया है। बिहार में उधोग स्वास्थ्य सड़कें शिक्षा चौपट हो गया है। जात पात  धर्म से ऊपर उठकर युवा पीढ़ी ही विकास के पथ पर बिहार को ले जा सकता। मौके पर अमित कुमार  कमलेश कुमार उर्फ चिंटू सुजीत कुमार उर्फ रामजी संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article