पूर्णिया में वज्रपात से 2 लोगों की मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया में गुरुवार शाम वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हो गए। गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान 4 लड़के भैंस चराने जा रहे थे। तभी जोर से बिजली कड़की जिसके चपेट में 4 लड़के आ गए। वहीं 4 में से 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी 2 घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

यह घटना कृत्यानंद नगर थाना के बनियापट्टी गांव की है। गांव के ही सिंटू यादव ने कहा कि शाम में बारिश हो रही थी। तभी 4 लड़के जो भैंस चराने गए थे, वह बांस की झाड़ी में छुपने के लिए चला गया। उसी समय ठनका गिरा जिसमें 14 वर्षीय दो लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में मनखुश कुमार और अभिमन्यु कुमार है।

वहीं घटना में घायल मनोज यादव के 2 पुत्र अमित और शिवम को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना  के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना लोगों ने नगर थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। वहीं दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है ।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट

Share This Article