गया में गैंगरेप के बाद इंटर की छात्रा की हत्या, बदमाशों ने घर के बाहर फेंका शव, शक के आधार पर 5 युवक हिरासत में

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया से इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली खबर सामने आई है। यहां एक इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना गुरुआ प्रखंड के रामा बिगहा की है। घटना देर रात की है। बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। घटना की जानकारी लोगों को सुबह में मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

मामला के प्रकाश में आने पर गुरुआ पुलिस ने शक के आधार पर पांच लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार है। गुरुआ थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में तेजी से दबिश दी जा रही है।मृतका के परिजनों के मुताबिक रमा बिगहा की रहने वाली इंटर की छात्रा सुबह में गुरुआ स्थित प्रोजेक्ट स्कूल गई थी। दोपहर में किसी युवक के साथ बाइक पर बैठ कर वह कहीं चली गई थी। उसके बाद से वह लापता हो गई।

देर शाम तक भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों को चिंता हुई। गांव की लड़कियों से जो प्रोजेक्ट स्कूल में ही पढ़ती हैं उनसे घर वालों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी लड़के के साथ बाइक से गई है। उसके बाद कल होकर छात्रा का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना रात को ही गुरुआ पुलिस को दी गई। गुरुआ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई और छानबीन शुरू कर दी। सुबह होते-होते पुलिस ने 5 लड़कों को हिरासत में ले लिया।

Share This Article