परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना को जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया याद, पुण्यतिथि पर दी श्रद्दांजलि, भारत के प्रथम परमाणु परीक्षण के सूत्रधार थे राजा रम्मन्ना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने भारत के मशहूर परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राजा रमन्ना अपने शोध से भारत को नई शक्ति के रूप में उभरने में मदद की है। रामन्ना भारत के एक परमाणु वैज्ञानिक थे। उनका जन्म कर्नाटक के तुमकुर में हुआ था। वह भारत के प्रथम परमाणु परीक्षण के सूत्रधार भी थे। राजा रमन्ना को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 1973 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

भारत की धरती पर कई महान वैज्ञानिकों ने जन्म लिया जिनमें से एक थे राजा रमन्ना जो भारत के एक जाने माने परमाणु वैज्ञानिक थे, उन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम को विकसित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. आपको बता दें कि राजा रमन्ना सन् 1964 में भारत के परमाणु कार्यक्रम में शामिल हुए थे और प्रारंभ में प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ होमी जहाँगीर भाभा के देख-रेख में कार्य किया और उनके निधन के बाद सन 1967 में इस कार्यक्रम के निदेशक बन गए. उन्होंने परमाणु हथियारों के विकास से सम्बंधित वैज्ञानिक शोध का निरिक्षण किया और बढ़ावा दिया. वे सन 1974 में भारत के पहले परमाणु परिक्षण (स्मायिलिंग बुद्धा) करने वाले वैज्ञानिक दल के मुखिया भी थे।

राजा रमन्ना ने लगभग चार दशक तक भारत के परमाणु कार्यक्रम का संचालन किया जिसके कारण उन्हें भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है. राष्ट्र के लिए किये गए उनके कार्यों के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री (1968), पद्म भषण (1973) और पद्म विभूषण (1975) जैसे उच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा ।

Share This Article