बिहार में दो महिलाओं की हत्या से हड़कंप ,एक का शव मिला बक्से में, दूसरी को मारी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क ।  बिहार से दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। बिहार के अलग-अलग हिस्सो में एक ही दिन में दो महिलाओं की हत्या होने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। एक की बांका में तो दूसरी की सहरसा जिले में हत्या की जानकारी मिली है। दोनों ही मामलों में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहरसा में महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर के तरियामा गांव में देर रात घटित हुई। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इससे पहले मृतका के पति पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

दुष्कर्म होने की आशंका : वहीं बाकां में धोरैया थाना के फत्तूचक मंदिर के पास महिला का शव बक्से में बंद मिला है। शव फटे कपड़े में लिपटा हुआ था। लोगों की शिकायत पर धोरैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ गलत काम करके उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है। एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Share This Article