मतगणना स्थल पर शर्मनाक घटना: मुजफ्फरपुर में दिव्यांग प्रत्याशी को व्हीलचेयर से प्रवेश करने पर रोका, जर्जर रास्ते से मतगणना स्थल पहुंचा दिव्यांग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाजार समिति में प्रशासनिक व्यवस्था की खराब हालत के चलते एक दिव्यांग प्रत्याशी को जर्जर सड़क से मतगणना स्थल जाना पड़ा। प्रशासन द्वारा उसे व्हीलचेयर पर अंदर जाने से रोका गया। जिसके कारण वह सड़क पर चलकर वहीं मतगणना स्थल पर पहुंचे। यह बात मीडिया के जरिए संबंधित पदाधिकारी के पास पहुंची जिसपर उन्होंने संज्ञान लेने की बात कही।

मुजफ्फरपुर पंचायत में वोटिंग के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती नजर आई। एक दिव्यांग प्रत्याशी को जर्जर सड़क से मतगणना स्थल जाना पड़ा। उनके पास व्हीलचेयर होने के बावजूद भी उन्हें अंदर आने से रोका गया। वहीं काफी मशक्कत के बाद उन्हें सिर्फ अंदर आने दिया गया है।

इस तस्वीर में दिख रहा कि कैसे एक दिव्यांग को जर्जर सड़क से काउंटिंग परिसर तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं मामले में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि मीडिया कर्मियों के द्वारा यह मामला संज्ञान में आया है। संबंधित पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी है। इसकी जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनपर विधिवत करवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article