बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021: दो सीट पर जदयू उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए कौन बने कैंडिडेट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 को लेकर शुक्रवार को जदयू ने संबोधन किया। कैंडिडेट की घोषणा करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने संबोधन किया। वहीं संबोधन के दौरान जदयू नेताओं ने तारापुर  से राजीव कुमार सिंह, कुशेश्वर स्थान से अमर भूसन हजारी की उम्मीदवार का ऐलान किया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यछ ललन सिंह ने कहा कि दोनों उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। ललन सिंह ने कहा कि तारापुर सीट से जदयू चाहती थी कि स्वर्गीय मेवालाल चौधरी के बेटे चुनाव लड़े लेकिन वह विदेश में रहते हैं और उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल जदयू हम पार्टी से संतोष मांझी वीआईपी से मुकेश साहनी शामिल रहे।

Share This Article