उपचुनाव में लालू यादव का नाम सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश ने ली चुटकी, कहा- क्या करेंगे उनकी अपनी इच्छा, वह तो जेल से भी काम करते ही रहते हैं न..

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव को लेकर कई बातें बोलीं। इसके साथ ही उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा उपचुनाव में भागीदारी लेने के सवाल पूछे जाने पर लालू यादव पर भी चुटकी ले ली। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है। आएं न, दें भाषण कौन रोके हुए है। क्या करेंगे भाषण देंगे उनकी अपनी इच्छा है न, वह तो जेल से भी काम करते ही रहते हैं न।

इसके अलावा उन्होंने उपचुनाव को लेकर बोला कि हर पार्टी का अपना हिसाब होता। इसलिए वह तरह तरह की बातें बोलते रहते। एनडीए एकजुट है सब लड़ रहे और एक साथ खड़े हैं। अब कौन जीतेगा इसका फैसला जनता को लेना है। पहले भी तो तारापुर और दरभंगे के दोनों सीटों पर जदयू ही जीती थी। फिर से वहीं होगा। आज नोमिनेशन भी हो गया। जिसमें सब ने सहयोग किया।

वहीं बाढ़ के सर्वे को लेकर कहा कि उन्होंने आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज के प्रभावित इलाकों को देखा, सबको एरियल सर्वेक्षण किया। जिसके बाद आज सभी संबंधित अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग होगी। बाढ़ से नुकसान का आंकलन किया जाएगा। बाढ़ को लेकर4 महीने से हमलोग अलर्ट पर हैं। अक्टूबर में ऐसी स्थिती फिर से आ गई। बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ या प्रभावित हुए सबको पूरी सहायता दी जाएगी।

Share This Article