बाढ़ में दूध व्यवसाय की गोली मारकर हत्या, घर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलियां से भूना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में शक्रवार शाम को एक दूध वाले की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक दूध व्यवसाय मंटू यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है। कल शाम जब वह दूध देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने सादिकपुर गांव के पास उन्हें गोली मार दी।

बता दें कि मृतक मंटू यादव घोसवारी थाना के प्रहलाद पुर गांव के रहने वाले थे, जो दूध का व्यवसाय करते थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल रहा है। पुलिस घटना की हर बिंदु को खंगालने में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article