अररिया में नवरात्री की धूम: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजया दशमी उत्सव मनाया, गाजे बाजे के साथ पंथ संचालन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का जिला स्तरीय विजया दशमी उत्सव जोगबनी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वयं सेवक गणवेश में भारत माता की प्रतिमा के साथ जोगबनी शहर में गाजे बाजे के साथ पथ संचालन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जोगबनी के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण से आरंभ होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए वापस विद्यालय परिषर में जाकर समाप्त हुई। पथ संचालन के बाद बोधिक  कार्यक्रम किया गया। बता दें कि अररिया समेत देशभर में नवरात्री धूम धाम से मनाई जा रही है। 2 साल से कोरोना के कारण सब बंद रहा था। प्रतिमा स्थापित करना, मेला, या किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया गया था। वहीं इस बार नवरात्री धूमधाम से मनाई जा रही।

Share This Article