सासाराम में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या : अपराधियों ने सीने में मारी गोली, अपने मार्केट के सामने सोया था बुजुर्ग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर सासाराम से है। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अथखम्भवा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम राजगृह बिंद था। बताया जाता है कि राजगृह बिंद अपने मार्केट के सामने सोए हुए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्थिति में उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही राजगृह बिंद की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन में लग गई। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह के रंजिश से इनकार किया है। शव का पोस्टमार्टम सासाराम के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है।

रोहतास से रुपेश की रिपोर्ट… 

Share This Article