राजगीर में आज मनाया जाएगा विश्व शांति स्तूप का 52वां वर्षगांठ, समारोह में राज्यपाल फागू चौहान होंगे मुख्य अतिथि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप का आज 52 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महाबोधी टेंपल गया के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिन्दा के अलावे कई विदेशी मेहमान मौजूद रहेंगे।

अतिथियों की आगवानी बिहार के पर्यटन सचिव संतोष कुमार मल्ल नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी हरिप्रसाथ एस करेंगे। पूजा अर्चना विश्व शांति स्तूप के मुख्य पुजारी टी ओकोनोगी करवाएंगे। दरअसल 2019 में विश्व शांति स्तूप के 50 वीं वर्षगांठ पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिस्सा लिया था। उसके बाद कोविड- के कारण 2020 में समारोह आयोजित नहीं किए गए बल्कि पूजा-पाठ की औपचारिकताएं पूरी की गई थी।मगर इस बार लोगों में विश्व शांति स्तूप के वर्षगांठ को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है।

विश्व शांति स्तूप परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा जा रहा है। अतिथियों को बैठने से लेकर पूजा अर्चना की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।  कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ग्लास स्काईवॉक नेचर सफारी और घोड़ा कटोरा का भी अवलोकन करेंगे।

ऋषिकेश संवादाता नालंदा

Share This Article