Diwali 2021 : इस दिवाली अपनी राशिनुसार दान करें ये चीज़ें, घर में आएगी सुख-समृद्धि, इन राशियों के लिए ख़ास होगी यह दिवाली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। दिवाली का यह त्यौहार विशेष रूप से इन राशियों के लिए शुभ और उत्तम रहने वाला है। वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि, धनु राशि के लिए शुभ रहने वाला है। इन चार राशियों पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है।

इस दिवाली अपनी राशिनुसार दान करें ये चीज़ें, घर में आएगी सुख-समृद्धि : 

आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं इस दिवाली को और भी ज्यादा हैप्पी दिवाली बनाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार किन चीज़ों का दान कर सकते हैं।

मेष राशि- गायों को गेंहू और गुड़ खिलाएं।

वृषभ राशि- अपनी माँ को कोई गहना उपहार में दें।

मिथुन राशि- बंदरों को केले खिलाएं।

कर्क राशि- चांदी का एक टुकड़ा खरीद लें और इसे हमेशा अपने पर्स/वॉलेट में रखें।

सिंह राशि- अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगायें।

कन्या राशि- एक छोटा लाल कपड़े का पीस किसी मंदिर में दान करें।

तुला राशि- सफ़ेद चन्दन का तिलक अपने माथे पर लगायें।

वृश्चिक राशि- किसी मंदिर में लाल दाल का दान करें।

धनु राशि- पीले कपड़े पहनें या एक छोटा पीला कपड़ा हमेशा अपनी पॉकेट में रखें।

मकर राशि- ऑफिस में अपने सहकर्मियों और दोस्तों के बीच सफ़ेद मिठाईयां वितरित करें।

कुंभ राशि- अपने पिता को कोई उपहार दें।

मीन राशि- काली मंदिर में नारियल का दान करें।

दिवाली पर दिख जायें इनमें से एक भी चीज़ तो बदल सकता है भाग्य!
पुरानी मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि, यदि दिवाली की रात किसी को उल्लू, छिपकली, छछूंदर आदि दिख जाये तो व्यक्ति का सोया भाग्य जाग जाता है और ऐसे व्यक्ति के जीवन पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रही है।

दिवाली के दिन क्या न करें?
तामसिक भोजन न करें। झूठ न बोलें। जुआ न खेलें। किसी से उधार न ही लें और न दें। गन्दगी में न रहें।

Share This Article