गोपालगंज : खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण किया, नगर परिषद अध्यक्ष को कई निर्देश दिये

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने गोपालगंज शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट की सफाई काम को लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद नगर परिषद के अध्यक्ष से बात की। मंत्री जनक राम ने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद हैं। गोपालगंज शहर में करीब दो दर्जन छोटे बड़े छठ घाट है। जहां सभी घाटों पर सफाई काम किया जा रहा है। जो संतोषप्रद है। मंत्री ने बिहार के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दी। जनक राम ने गोपालगंज शहर के हजियापुर, ब्लॉक मोड़ के पास छठ, धोबी घाट, वीएम फील्ड, नोनिया टोली और हलखोरी साह का पोखरा सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डीएम के द्वारा भी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया था। जिसमे बाद सफाई कार्य चल रहा है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट… 

Share This Article