बिहार में दहेज के लिए महिला पुलिस की हत्या, बुलेट बाइक की मांग नहीं पूरी करने पर लड़की को फंदे पर लटका दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में मड़ैया ओपी में दहेज के लिए महिला पुलिस सिपाही की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक लड़कीवालों से बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं करने पर लड़की के गले में फंदा डालकर फांसी से लटका दिया गया।

महिला सिपाही के पति रोहतास में आर्मी में तैनात हैं। बताया जा रहा कि यह घटना बीते गुरुवार की है। महिला सिपाही का नाम प्रतीक्षा कुमारी है। लड़की के घरवालों ने मां ने दहेज को लेकर अपनी पुत्री प्रतिक्षा की हत्या गले में फांसी का फंदा डालकर किए जाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। प्रतीक्षा के स्वजन ने बताया कि वह रोहतास के डेहरी अनसोन में बिहार पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत थी। जो

24 अक्टूबर को करवाचौथ पर वह मड़ैया ओपी के अररिया गांव अपने ससुराल आई। पति आर्मी जवान अंकित कुमार भी घर पहुंचा था। ससुराल वालों ने दहेज के कारण उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना बाद मड़ैया ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। ओपी प्रभारी रतेश कुमार रतन ने कहा मामले की छानबीन के साथ आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही।

Share This Article