छठ का आज दूसरा दिन: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी खरना की शुभकामनाएं, व्रती सात्विक आहार जैसे- गुड़ की खीर का करेंगी सेवन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। कल शुरू हुए महापर्व नहाय खाय के बाद आज दूसरे दिन खरना है। इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को खरना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खरना के दिन शाम को व्रती सात्विक आहार जैसे- गुड़ की खीर का सेवन करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में नहाय खाय का खास महत्व होता है।

व्रतियों ने शुद्धता पूर्वक स्नान कर सात्विक भोजन कीं साथ ही ठेकुआ के लिए गेंहू को धोकर उसे सुखाने में जुट गई हैं। वहीं तीसरे दिन छठव्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और फिर चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन होता है। इस बार 9 नवंबर को खरना है, जिसके बाद 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Share This Article