बाल दिवस : जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरू, जे डी यू- ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि, जानें बाल दिवस का महत्व

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हर साल 14 नवंबर को भारत में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है। इसे ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर जे डी यू- ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने ‘चाचा नेहरू’ को नमन किया और उन्हे श्रद्धांजलि दी। पंडित नेहरू को बच्चों के साथ बहुत ज्यादा लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। यही कारण है कि बच्चे उनके जन्मदिन को बहुत उत्साह से मनाते हैं

इतिहासकारों की मानें तो साल 1925 में बाल कल्याण के लिए विश्व सम्मेलन में बाल दिवस मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। इसके बाद 1 जून, 1950 स बाल दिवस मनाया जाने लगा। वहीं, साल 1954 में बाल दिवस मनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मिति से पास कर दिया गया। जबकि, साल 1959 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने बाल अधिकार के घोषणापत्र को स्वीकार किया और साल 1989 में स्वीकार कर लिया। हालांकि, दुनियाभर में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। वहीं, भारत में14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन चाचा नेहरू का जन्मदिन है। अतः भारत में 14 नंवबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश में इसे पहली बार सन 1959 में मनाया गया था।

Share This Article