लोजपा ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने उनके तैल्य चित्र पर किया माल्यार्पण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लोक जनशक्ति पार्टी ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती स्थानीय श्रीकृष्णापुरी आवास पर मनाई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांसुमन अर्पित की।

उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 जवाहर लाल नेहरू राष्ट्र के प्रति समर्पित राजनेता थे। देश के स्वाधीनता संग्राम में उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ0 सत्यानंद शर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, चंदन सिंह, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, कृष्ण कुमार कल्लू, रंजन सिंह, मोहन चौधरी, मंतोष पासवान, सुनील कुमार, ओम प्रकाश भारती उपस्थित थे।

Share This Article