पटना में पति ने पत्नी के कनपटी में मारी गोली, पत्नी अस्पताल में भर्ती, महिला के अवैध संबंध में गोली मारने की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में एक पत्नी द्वारा अपने पति को झूठ बोलकर आशिक से मिलने जाना भारी पड़ गया। पति को इस बात की जानकारी मिली तभी उसने अपनी पत्नी के कनपटी पर गोली मार दी। हालाकिं घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वहीं महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। फिलहाल महिला को बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां हालत गंभीर बताई जा रही।

जानकारी के मुताबिक नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारी है। स्थानीय लोग इसका कारण अवैध संबंध बता रहे है। महिली का शादी 2012 में हुई थी। जिसका किसी के साथ चक्कर चल रहा था। वहीं नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा। जिसमें बुधवार की रात महिला भी घर से कता सुनने की बात बोल निकली थी लेकिन महिला अपने आशिक से मिलने गांव के एक जगह चली गई। जहां गांव के कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी उसके पति को दी। गुस्से में पति पहुंचा और पत्‍नी के सिर में गोली मार दी

वहीं थानाध्यक्ष ने घटना को सही बताते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी को इलाजरत महिला काफर्द बयान के लिये भेजा जा रहा है। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share This Article