भोजपुर: झारखंड पुलिस के रिटायर्ड सिपाही ने किसान को मारी गोली, जमीनी विवाद के एंगल को खंगाल रही पुलिस, छानबीन जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर के कुसमी गांव में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप झारखंड पुलिस के रिटायर्ड सिपाही पर लगा है। जानकारी के मुताबिक कुसमी गांव के रहने वाले सुरेश राय ने 45 साल के किसान देवकांत राय की हत्या की है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

मामले में पीरो डीएसपी राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे। शुरूआती जांच में पुलिस इस घटना को आपसी एवं जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। घटना लगभग 11 बजे की है। पुलिस मामले को लेकर सबसे पूछताछ कर रही। वहीं रिटायर्ड सिपाही की खोजबीन में जुट गई है। वहीम हत्या से लोग आक्रोशित हैं और वह आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे।

बताया जा रहा कि दोनों ही कुसमी गांव के रहने  वाले हैं और आपस में पड़ोसी थे। देवकांत राय अपने दरवाजे के पास मिट्टी गिरवा रहे थे। जिसका विरोध रिटायर्ड जवान सुरेश राय कर रहे थे। इसी को लेकर गुरूवार को वाद-विवाद हो गया। दोनेां पक्षों के लाेग उलझ गए। जिसके बाद रिटायर्ड जवान ने रायफल से किसान को गोली मार दी।

Share This Article