लड़के वाले की ओर से शादी तिथि को लेकर हो रही थी आनाकानी, पुलिसवालों ने थाने में ही करवा दी शादी, लड़की पक्ष के शिकायत के बाद थाना में विवाह हुआ संपन्न

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर तिलकामांझी थाना में शादी का अनोखा मामला सामने आया। जहां पुलिसवालों ने राजीखुशी एक जोड़े की शादी करवाई। शादी का सारा सामान खुद पुलिसवाले लेकर आए और पंडित को बुला कर विवाह संपन्न करवाया।

लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभाकर कुमार और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी की रहने वाली काजल की शादी घरवालों की रजामंदी से ठीक हुई थी। लेकिन लगातार लड़के वालों की तरफ से शादी की तिथि आगे बढ़ाई जा रही थी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग महीनों से परेशान थे और लगातार लड़का के घर पर जाकर मान मनोबल कर रहे थे कि जल्द से जल्द दोनों की शादी कर दी जाए।

लड़का पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे और लगातार शादी की तिथि बढ़ाते जा रहे थे। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने तिलकामांझी थाने में अपनी आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को आज थाने पर बुलाया और थाने में ही पंचायती की गई। जिसके बाद दोनों की शादी थाना परिसर में ही पुलिस के समक्ष करा दी गई।

शादी के दौरान सभी रस्मों को पंडित के समक्ष पूरा किया गया वहीं पुलिस वालों ने ही शादी में लगने वाले सामानों को बाजार से मंगा कर शादी की रस्म पूरी कराई। शादी के बाद लड़की और लड़के दोनों खुश नजर आए। पुलिस वालों ने भी दोनों को आशीर्वाद देकर घर भेजा।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article