बीजेपी ने ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री मनोनित किया, रांची की मेयर आशा लकड़ा को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बीजेपी ने पार्टी के दिग्गज नेता आरके सिन्हा के बेटे और बिहार के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री मनोनित किया है। रांची नगर निगम की मेयर डॉ आशा लकड़ा को भी भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने की घोषणा की। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर 5 नेताओं को अलग अलग पदों पर नियुक्त किया है ।इसमें ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया है।जे.पी नड्डा ने जिन 5 लोगों को नियुक्त किया है उनमें महाराष्ट्र से आनेवाले विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री,बिहार के ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री, झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री, पश्चिम बंगाल की भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता और शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने पत्र जारी किया है।

Share This Article