पूर्व विधायक साधु चरण महतो की अंतिम यात्रा निकली, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ के पूर्व विधायक साधु चरण महतों का पार्थिव शरिर टाटा मुख्य अस्पताल से चाण्डिल के लाया गया। पार्थिव शरीर उनके कर्मभूमि क्षेत्र रहे इचागढ़ विधान सभा के धरती पर जैसे ही पहुंचा, साधुचरण महतो अमर रहे जबतक सूरज चांद रहेगा साधु दा तेरा नाम रहेगा, के नारों से आसमान गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं इचागढ़ की जनता ने अपने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। टीएमएच से निकलने के बाद उनके पार्थिव शऱीर को फुलो से सजे एक ट्रक में ऱखा गया है।वही जिस ट्रक में पार्थिव शऱीर रखा गया था, उसके पीछे पीछे काफी संख्या में गाड़ियों का काफिला लगा हुआ था।

चाण्डिल जाने के क्रम में स्थानिय लोग खास कर महिला और बच्चे जगह जगह वाहन को रुकवा कर उनके पार्थिव शरीर को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। टीएमएच से निकलने के बाद उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले डोबो पहुंचा। इसके बाद पार्थिव शरीर चांडिल स्टेशन स्थित उनके आवास पहुंचा जनता ने नम आंखों से विदाई दी। चांडिल स्टेशन स्थित आवास पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व आमजन अपने दिवंगत दिवंगत नेता की एक झलक पाने को बेताब थे। चांडिल आवास पर करीब आधा घंटे तक दर्शनार्थ रहा। पार्थिव शरीर के साथ रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ, आजसू नेता हरेलाल महतो, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, रमेश हांसदा, आदित्यपुर उप महापौर बॉबी सिंह आदि थे।

आपको बता दें पूर्व विधायक सह भाजपा नेता साधु चरण महतो का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से गले में कैंसर व किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे 48 वर्ष के थे। निधन की खबर मिलते ही आदित्यपुर, जमशेदपुर, गम्हरिया और ईचागढ़ समेत पूरे क्षेत्र में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गयी।

साधु चरण महतो ने 2014 में ईचागढ़ सीट से विधान सभा का चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो को 42,250 मतों के अंतर से पराजित किया था। 2019 के चुनाव में भी वे ईचागढ़ से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन झामुमो की उम्मीदवार सविता महतो उन्हें हराकर विधायक बन गयीं। आपको बता दें कि सविता महतो झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी हैं।  सुधीर महतो भी ईचागढ़ से ही विधायक चुने जाते थे।

Share This Article