बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का जन्मदिन आज, पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर रियल एस्टेट कंपनी पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही संजय जायसवाल के दीर्घायु और सतायु होने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका पार्टी के लिए योगदान अतुलनीय है।

आपको बता दें पश्चिम चम्पारण से सांसद डॉ. संजय जायसवाल बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष हैं। कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी इस क्षेत्र का तीन बार संसद में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। चिकित्सक के रूप में समाज सेवा करने वाले संजय जायसवाल भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वह साल 2009 से लगातार बीजेपी के सांसद हैं। जायसवाल भाजपा के टिकट पर वर्ष 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार सांसद चुने गए। लोकसभा चुनाव 2019 में भी उन्होंने पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत हासिल कर तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं।

Share This Article