विकास सिंह
आराः भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव के पुलिया के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग का हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ। बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।
मृतक के पॉकेट से मिले चार जंतर, तफ्तीश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस को घटनास्थल से तलाशी के दौरान मृतक के पॉकेट से चार जंतर भी मिले है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.केएन सिन्हा ने बताया कि बुजुर्ग की मौत गोली लगने से हुई है।