भागलपुर: पत्नी बोली- बच्चे के साथ जा रही मायके, हो गई लापता, पति ने थाना में उन्हें ढूंढ़ने की लगाई गुहार, प्रेम प्रसंग का है मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर नवगछिया परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है। महिला के पति ने मामले की जानकारी परबत्ता थाना पुलिस को दी है। जानकारी के मुताबिक पत्नी पति से मायके जाने का बोल कर अपने 2 बच्चों संग निकली थी। जिसके बाद से ही लापता है।

महिला के पति ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि 28 नवंबर को सुबह आठ बजे उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह मायके जा रही है। जिसके बाद उसके पति ने उसे ₹1000 भी दिए लेकिन शाम में ही पता चला कि उसकी पत्नी मायके नहीं पहुंची है। महिला के पति ने कहा कि संबंधियों के यहां और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की है लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों का कुछ भी अता पता नहीं चल सका है।

लापता महिला के पति ने बताया कि वह खेती गृहस्ती के काम में व्यस्त रहता था लेकिन लापता होने के बाद उसे पता चल रहा है कि उसकी पत्नी किसी लड़के से मोबाइल फोन से बात करती थी। महिला के पति ने महिला और बच्चों को बरामद करने की गुहार पर्वता पुलिस ने लगाई है। इधर परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है जल्द ही बच्चों के साथ महिला को भी बरामद कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट शयामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article