रांची में पति की शिकायत करने SSP ऑफिस पहुंची महिला, बोली- पति ने मेरे नाम पर ले लिया लोन, अब घर कब्जाने की कर रहा कोशिश

Patna Desk

NEWS PR डेस्क। जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली पिंकी सचदेव ने अपने पति जसपाल सचदेव के कारनामों की शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला के साथ उसका बेटा भी था। उसका पति जसपाल सचदेव पेशे से ऑटो चालक है। पत्नी का पति जसपाल पर उसके नाम से बैंक से तीन लाख का लोन लेने और उसका किश्त नहीं चुकाने का आरोप है। साथ ही पिंकी ने आरोप लगाया कि अब उसका पति घर पर कब्जा करने की कोशिश में है। उसने कहा कि एक तो पति के लोन नहीं चुकाने से बैंक उसे परेशान कर रहा है।

वहीं रिफ्यूजी कॉलोनी में उसके दादा ससुर के नाम पर घर है। घर के किराये और पार्लर में काम कर आने वाले पैसे से वह किसी तरह बच्चे का भरण-पोषण करती थी, लेकिन अब घर का किराया भी उसके पति ने ले लिया है। ऐसे में वह बच्चे का पोषण कैसे करेगी। पिंकी सचदेव ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article