अरे, अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के लिए यह क्या कह दिया?

Sanjeev Shrivastava

जयपुर: मरूभूमि में महाभारत के बीच सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर खुला आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे तो पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम सचिन पायलट खुद ही सरकार गिराने की साजिश कर रहे थे। वे भाजपा से बात कर रहे थे, मेरे पास इसके प्रूफ है। रात को दो बजे डील की जाती है। पैसों का लेन देन किया जाता है। पायलट ने मोदी सरकार के इस षडयंत्र में शामिल होने के आरोप लगाए।

गहलोत ने कहा, पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम पायलट खुद भाजपा के साथ डील कर रहे थे। मेरे पास प्रूफ है। रात को दो बजे बात कर रहे थे। समय रहते हमें पता चल गया। हमारी सरकार गिराने की काफी पैसों की डील की गई। एक किस्त पहुंच भी गई थी। पैसे लेने वालों के नाम पूछे गए। नंबर मांगे गए। दलालों के नाम पूछे गए। हमारे कुछ साथी अति महत्वाकांक्ष्री बन गए। हार्स ट्रेडिंग में शामिल हो गए। नई पीढी को सब पसंद करते है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मैं खुद यूथ की आवाज उठाता हूं। अच्छी बाइट देना ठीक है लेकिन आप तो खुद ही षडयंत्र में शामिल हो, अब क्या सफाई दे रहे हो। भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए।

गहलोत ने यह भी कहा कि देश के लिए काम करने की इच्छा होनी चाहिए। आज केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों की सरकारों को गिराने के प्रयास किए जा रहे है। पहले एमपी, कर्नाटक की सरकारें गिराई गई और अब राजस्थान में षडयंत्र कर रहे है। ऐसे लोगों को कभी देश माफ नहीं करेगा। मेरे पास फुल मेजोरिटी है। सरकार को कोई खतरा नहीं आने दूंगा। मीडिया को भी देश हित में काम करना चाहिए। वे भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है।

Share This Article