NEWSPR डेस्क। सीवान में इंडिया वन के ATM मशीन से 24 लाख रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने गैस कटर से ATM मशीन को काटा, फिर उसमें से सारे पैसे लेकर चंपत हो गये। घटना जीबी नगर तरवारा थाना इलाके के SH 73 मुख्य मार्ग की है। जब लोगों ने ATM के शटर का ताला टूटा हुआ पाया। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। ATM में 24 लाख, 61 हजार, 200 रुपए थे। पूरी रकम लेकर सभी चोर निकल गए। घटना के बाद स्थानीय जीबी नगर तरवारा थाना को सूचना दी गई। इसके बाद कुछ ही देर में पूरे इलाके में खबर फैल गई।
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए इंडिया वन ATM के कर्मचारी मनीष श्रीवास्तव और अन्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को ATM में 10 लाख रुपए थे, जिसमें 21 लाख रुपए और डाले गए थे। यहां 6 लाख 83 हजार के करीब निकासी हुई थी। इसके बाद 24 लाख 61 हजार 200 रुपए बच गए थे। जिसको चोरों ने शनिवार की रात में ही गैस कटर से काटकर उड़ा दिया है। इस मामले में जीबी नगर तरवारा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ATM में चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।