NEWSPR डेस्क। पंचायत चुनाव के दसवें चरण में रहुई और कतरीसराय प्रखंड में आज वोट डाले जायेंगे। मतदान को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ मतदान कर्मी पहुंच गये हैं। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पंचायतवार क्लस्टर पदाधिकारी बनाये गये हैं।
रहुई प्रखंड में कुल 15 पंचायतों के लिए कतरीसराय प्रखंड में 5 पंचायतों के लिए मतदान होगा। डीएम योगेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। मतदान के बाद प्रखंड में कुल 1584 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम और बैलेट बॉक्स में बंद हो जाएगा। रहुई प्रखंड में 103291 मतदाता मतदान में भाग लेंगे।
वहीं इस दौरान जिलाधिकारी ने भी कई मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। 11:00 बजे तक रहुई प्रखंड में करीब 26 प्रतिशत और कतरी सराय प्रखंड में करीब 23 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं में अपने वोट देने को लेकर काफी जोश है। कई जगह वोट देने को लेकर लंबी कतारें भी लगी हुई हैं और अधिकांश जगहों पर मतदान कर्मी काफी अच्छे से लगे हुए हैं।
निर्वाचन आयोग की तरफ से तेलंगाना के चुनाव आयुक्त भी आज नालंदा आ रहे हैं। चुनाव आयोग के तरफ से बायोमेट्रिक और काउंटिंग में ओसीआर का भी इंतजाम किया गया है। इसे देखने के लिए कई और भी पदाधिकारी बाहर के राज्यों से आए हैं। इसी को लेकर आज हम लोग भी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। कहीं पर भी कोई भी असुविधा मतदाता या किसी अन्य को नहीं हो। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना अभी तक नहीं मिली है। दोनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा