आज गीता जयंती: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, गीता के उपदेशों को आत्मसात और अनुसरण करें

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज गीता जयंती के अवसर पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गीता में श्लोक के माध्यम से जीवन जीने की कला सीखाई गई है।

श्रीकृष्ण द्वारा कही गई गीता लोगों को अच्‍छे-बुरे कर्मों का फर्क समझाती है। आज के दिन गीता का पाठ करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। आज श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया जाता है और घरों-मंदिरों में भगवान कृष्‍ण और श्रीमद्भगवद्गीता की पूजा की जाती है।

इस मौके पर कई लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन गीता के उपदेश पढ़ने और सुनने का खास महत्व होता है। इस दिन गीता का पाठ करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।गीता के उपदेशों को आत्मसात और अनुसरण करने पर समस्त कठिनाईयों और शंकाओं का निवारण होता है।

Share This Article