NEWSPR डेस्क। पूर्वी चम्पारण ज़िले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा पंचायत के इटावा गांव से पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला ,अहले सुबह शौच करने गए लोगों ने देखा और शोर मचाया ,शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने घटनास्थल पर पहुचे , युवक की पहचान त्रिभुवन राम के रूप में हुआ है, मृतक त्रिभुवन राम ढाका थाना क्षेत्र के छोटका गांव गहई का निवासी था 4 साल पहले मृतक त्रिभुवन राम की शादी सिरहा पंचायत के इटावा गांव के प्रियंका कुमारी के साथ हुई थी। शादी होने के बाद मृतक त्रिभुवन राम अपने ससुराल में ही रह रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस युवक को मार कर पेड़ से लटकाया गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि आत्महत्या है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा आत्महत्या है या फिर मार कर फेंक दिया गया। मृतक की पत्नी प्रियंका देवी का कहना है समूह के पैसे के लिए इटावा से गहई घर से बोल कर निकले थे, और आज सुबह हमें लोगों के द्वारा जानकारी मिली है कि मेरे पति का शव पेड़ से लटका हुआ है।