खगड़िया में गांजा तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार, शराब धंधेबाज भागने में रहा सफल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत करना गांव से परबत्ता पुलिस ने पिता पुत्र को रंगे हाथ गांजा बेचते गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें परबत्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि पुलिस टीम के एसआई उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांजा और शराब तस्करी को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। वहीं जब पुलिस अपने दल बल के साथ वापस जब परबत्ता बाजार पहुंचे तो सुत्रों के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि करना गांव के बेदा नंद सिंह और उसके पुत्र मंटू कुमार गांजा की तस्करी अभी कर रहे हैं। अभी तुरंत छापेमारी किए जाने पर गाजा बरामद हो सकता है और आरोपी पकड़ा भी जा सकता है। तो पुलिस प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी कर प्रशिक्षु दरोगा अजय कुमार, एसआई अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी की टीम के साथ बेदा नंद सिंह के घर पर छापेमारी का जाल बिछाया, तो रंगे हाथ वेदानंद सिंह और मंटू कुमार पिता पुत्र को 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article