रतन टाटा का जन्मदिन आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज रतन टाटा के जन्मदिन पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें विश करते हुए शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उनके दीर्घायु की कामना की है। बता दें कि रतन टाटा भारत के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। उनकी दरियादिली और सादगी के कारण लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। वहीं बिजनेस के क्षेत्र में उनहोंने बेहद ही उमदा कार्य किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 1977 में रतन को Empress Mills सोंपा गया, यह टाटा नियन्त्रित कपड़ा मिल थी। जब उन्होंने कम्पनी का कार्य भार सम्भाला, यह टाटा समुह की बीमार इकाइयों में से एक थी। रतन ने इसे सम्भाला और यहाँ तक की एक लाभांश की घोषणा कर दी।

वहीं टाटा ग्रुप के एजुकेशनल और रिसर्च इंस्टीट्यूट भी हैं। जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, टाटा मैमोरियल हॉस्पिटल, नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स आदि। टाटा की योजना टाटा डिजिटल के जरिए ई-कॉमर्स क्षेत्र में उतरने की है। बता दें कि इसके अलावा टाटा ग्रुप इस वर्टिकल के जरिए दशकों से भारतीय सेना के लिए मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट बना रहा है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स इस दिशा में कार्यरत है।

Share This Article