धीरूभाई अंबानी की जयंती आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज धीरूभाई अंबानी और अरुण जेटली की जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है। बता दें कि धीरूभाई अंबानी भारत के सबसे बड़े कारोबारी और धनी व्यक्ति थे। वह रिलायंस कंपनी खड़ी कर वो 62000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन गये। वहीं अरुण जेटली अपने समय के एक प्रमुख नेता ही नहीं बल्कि भारत के कुछ खास वित्त मंत्रियों में से एक के तौर पर याद किए जाते हैं।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को खड़ी करने वाले धीरु भाई अंबानी यमन में महज 300 रुपये की नौकरी करते थे। धीरु भाई अंबानी साल 1958 में मुंबई आये। यहां आकर उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। यहां से रिलायंस का सफर शुरू हुआ था। उन्हें हमेशा अपने काम से बहुत प्यार था। वे हमेशा नये प्रोजेक्ट शुरू करने की बात करते थे।

Share This Article