NEWSPR डेस्क। भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के छीट मकनपुर होल्ड पर एक अज्ञात लड़की का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ है। जब अहले सुबह ग्रामीण सोच करने जा रहा था तो ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की की लाश देखी।
वहीं लड़की की सिर कटी लाश की सूचना स्थानीय लोगों में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की की उम्र 20 वर्ष है। खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लोगों ने इस मामले की सूचना अकबरनगर थाना को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई।
रिपोर्ट-शयामानंद सिंह भागलपुर