बाढ़ में समाजसेवी ने किया गरीबों के बीच कंबल वितरण, 200 असहाय और गरीब लोगों को दिया कंबल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ थाना क्षेत्र वार्ड संख्या 15 में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर समाजसेवी महिला राजमुनि देवी गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। समाजसेवी महिला राजमुनि देवी ने लगभग वार्ड के 200 असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

वहीं अभी तक शहर में किसी भी संस्था ने कंबल वितरण का आयोजन नहीं किया है। महिला के इस कार्य की शहर में पूरे जोर-शोर से चर्चा है। वहीं कंबल देने वाले लोग समाजसेवी महिला राजमणि देवी को दिल से दुआ और धन्यवाद दे रहे हैं। उन्होंने समाज में आगे बढ़कर लोगों की सहायता की और गरीबों को ठंड में तन को ढाका इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article