मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर सहित कई कर्मी कोविड पॉजिटिव, नगर निगम में मचा हड़कंप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर में कोरोना ने अपनी धमक तेज कर दी है। कोरोना के मामले में लगातार इजाफा के साथ शहर में लगभग पॉजिटिव केस की संख्या 1164 हो गई है। कोरोना ने मुजफ्फरपुर नगर निगम में अपनी दस्तक दे दी। नगर निगम के मेयर सहित कई कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कर्मी में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद आनन फानन में नगर निगम में तेजी से सैनेटिजेशन कराया जा रहा है। नगर निगम के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण शाखा का कर्मी कोरोना पॉजिटिव हुआ है। साथ ही बताया कि नगर निगम के कार्यालयों में न्यूनतम कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और कार्यों को लेकर लोगों से फिलहाल नगर निगम नहीं आने की अपील की गई है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article