मोतिहारी में विश्व हिन्दू परिषद ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति, सहभोज कार्यक्रम का किया आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी विश्व हिन्दू परिषद ने आज मकर संक्रांति पर्व को पीपरा के जंगीरहा मठ पर सामाजिक समरसता के रूप मे मनाया और सहभोज का कार्यक्रम भी किया। संपूर्ण कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सिंह और प्रमोद कुमार के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे विधायक श्याम बाबू यादव भी सरीक होकर हिन्दू संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि आज के दिन विहिप बजरंगदल अपने वंचित परिवारों के बीच सहभोज का कार्यक्रम कर इस पर्व को सामाजिक समरसता के रूप में मनाता है और मकर संक्रांति भी समरसता का ही प्रतीक है। हम सबको जात पात भूलाकर हिन्दुत्व को मज़बूत कर भारत को पुनः विश्व गुरू बनाना है। इनहोने नारा दिया जाति तोडो, हिंसा छोडो, सोशण विहिन समाज जोडो। इनहोने वर्तमान परिस्थिति का वर्णन करते हूए सभी को लव जेहाद धर्मान्तरण और गो हत्या तथा हिन्दू पडताडना के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया।

विहिप के विभाग संपर्क प्रमुख दयाशंकर बजाज और जिला मिडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश ने सम्बोधित करते हुए सभी को समाज मे समरस बनकर कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर वकील सिंह बाबा किरण दास महंथ रामदास राम किशोर सिंह  के डी प्रजापति इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article