आरा में रात के अंधेरे में चोरों ने घर पर बोला धावा, लाखों के गहने व कैश लेकर चंपत, एक महिला को पीटा और खेत में फेंक दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरा के भदवर गांव में स्थित एक घर से चोरों द्वारा लाखों के गहने व कैश चोरी कर ली गयी। जिस लक्त चोरी हुई घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। शातिर चोरों ने घर के पीछे बांस के सहारे छत पर चढ़े और घर मे प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। घर की महिला द्वारा पकड़े जाने पर वृद्ध महिला को पीटा और उसे खेत मे पटक कर फरार हो गए।

घरवालों ने बताया कि लगभग 2 बजे माता जी शौच के बाद घर मे प्रवेश की। उसे चादर की बनी बक्शे की आवाज़ सुनाई पड़ी। जब वह आवाज सुन अपने कमरे से बाहर आयी तो देखा कि दो लोग बक्शा हाथ मे लिए भाग रहे हैं। शोर करने पर घर के अन्य सदस्य जगे लेकिन बाहर नहीं आ सके क्योंकि चोरों ने सोये हुवे अन्य परिवार के सदस्यों के दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया था। विरोध करने पर महिला को पीटा सीता।

देवी ने बताया कि जब वह उन चोरों को गहने वाले बक्शे ले जाने से रोक रही थी। तब चोरो ने मिलकर महिला को पहले पीटा फिर उसे नजदीक के खेत मे पटक दिया और गहने तथा रुपये वाले बक्शे को लेकर फरार हो गए। महिला उठकर घर मे जाकर अन्य सभी के दरवाजे खोली। जिसके बाद परिवार के अन्य लोग बाहर आये और स्थानीय थाना को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची परिवारवालों से पूछताछ की और जांच करने को कहा।

घर के मुखिया कामेश्वर यादव ने बताया कि अब तक उनके घर कुल मिलाकर तीसरी घटना हो चुकी है फिर भी स्थानीय पुलिस चोरों को पकड़ने में असमर्थ है। पहली घटना 2019 में हुई थी जिसमें करीब दस लाख के गहने और रुपये चोरी हुए थे। दूसरी घटना में पशु चोरी किए गए थे।

कामेश्वर यादव ने बताया कि सभी घटनाओं का अंजाम देने वाला गांव का ही एक युवक है। क्योंकि विगत रात उनकी पत्नी ने गहनें वाले बक्शे लेकर भाग रहें युवक की शिनाख्त मेरी पत्नी में की। वह वही था जिसने उनकी पत्नी को पीटा और खेत मे पटक कर बक्शा लेकर फरार हो गया। जिसके बाद एक नामजद और एक अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article