भोजपुर में चंदा के नाम पर दादागिरी, प्रकाश पर्व मना कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, कई जख्मी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के पास रविवार की दोपहर चंदा देने का विरोध करने पर प्रकाश पर्व से लौट रहे श्रद्धालुओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसमें आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मी श्रद्धालुओं का ईलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पंजाब के मोहाली निवासी बताए जा रहे हैं। बता दें कि सभी श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह की प्रकाश पर्व पर शामिल होने पटना आए थे। प्रकाश पर्व में शामिल होकर पटना से ट्रक पर सवार होकर वापस पंजाब लौट रहे रहे थे। इसी बीच चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के पास गांव में हो रहे यज्ञ को लेकर कुछ युवकों द्वारा उनका ट्रक रोक दिया गया और उनसे चंदा मांगा जाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों द्वारा आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे सभी जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी का इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया।

पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु पंजाब से बिहार के पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने आए थे। जब वह ट्रक से वापस पंजाब लौट रहे थे। तभी ध्यानी टोला गांव के समीप चंदा काट रहे उक्त युवकों द्वारा चंदा नहीं देने के विरोध पर उनकी पिटाई कर दी गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में भी यज्ञ समिति के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।

वहीं प्रकाश पर्व संपन्‍न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर सडक के रास्ते पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला के पास चंदा वसूला जा रहा था। जहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। जो यज्ञ के नाम पर चंदा वसूली कर रहे थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक पिजेंद्र से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

भोजपुर से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article