पटना में चौबीस घंटे में एक हजार से ज्यादा कोविड केस, बिहार में कुल 3526 पॉजिटिव मरीज मिले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में कोरोना का रफ्तार तेजी से बढ़ रहा। हालांकि पॉजिटिविटी रेट में कुछ कमी आई है बता दें कि आज बिहार में 24 घंटे में कुल 3526 संक्रमित मिले हैं। वहीं पूरे सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 33,122 24 हो गई है।

इसके साथ ही बीते घंटे में 5907 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद सबसे ज्यादा केस पटना में आया है। पटना में आज कुल 1035 मरीज मिले हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में 207 केस आए। जिसके बाद सहरसा में 140 और पूर्णिया में 164 केस मिले हैं। वहीं बेगूसराय में 143 और भागलपुर में 152 केस मिले हैं। कोरोना को लेकर सरकार द्वारा दिए गए तमाम गाइडलाइंस का भी पालन करवाया जा रहा। जिसके कारण केस में कुछ कमी आई है।

Share This Article