पटना सिटी के पेट्रोल पंप पर सीएनजी के रिसाव से छा गया अंधेरा, घर छोड़कर भागे लोग, तीन दमकल ने संभाला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटनी सिटी में आज सीएनजी गैस लीक करने से चारों ओर हड़कंप मच गया। जानाकारी के मुताबिक दीदारगंज में गैस रिसाव के कारण सुबह-सुबह ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद सभी लोग अपना-अपना घर छोड़कर भागने लगे। दरअसल दीदारगंज के धर्मशाला स्थित सरदार अजीत सिंह ढिल्लन पेट्रोल पंप पर सुबह सीएनजी गैस का रिसाव हो गया। जो बहुत तेजी के साथ फैलने लगा।

रिसाव इतना ज्यादा था कि स्थानीय ग्रामीणों के बीच भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों को छोड़कर भागने लगे। कोई गंगा किनारे तो कई ने रेलवे लाइन पर शरण लेना शुरू कर दिया। वहीं गैस रिसाव की सूचना तत्काल स्थानीय दीदारगंज थाना और फायर यूनिट को दी गई।

जिसके बाद फायर यूनिट की 3 यूनिट गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस बीच मौके पर पहुंचे सीएनजी इंजीनियर भी लीकेज को ठीक करने की कोशिश करने लगे। वहीं सीएनजी गैस लीक से ग्रामीणों में काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने अपनी जान माल के सुरक्षा की बात कही और व्यव्स्था करने की बात कही।

Share This Article