नालंदा में दबंगों ने की मुखिया के घर गोलीबारी, पूर्व उप मुखिया पर गोलीबारी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा में दबंगों ने मुखिया के घर पर गोलीबारी की। जिले के हरनौत प्रखंड के नेहूसा पंचायत की मुखिया के घर गोलीबारी हुई। बता दें कि मुखिया मंजूषा देवी दैली गांव की रहने वाली है। हालांकि इस गोलीबारी में किसी की हताहत की खबर नहीं है।

घटना के बारे में मुखिया मंजूषा कुमारी ने बताया कि नल जल योजना में भ्रष्टाचार हुआ था, जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व उप मुखिया सुनीता देवी आरोपित हैं। केस की जांच को लेकर जिला से टीम आई हुई थी।

मुखिया ने बताया कि टीम के लौटने के बाद पूर्व उप मुखिया उनके घर आई और उनके पति को फंसाने और उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। जिसके बाद घर पर गोलीबारी की घटना हुई।

इस बारे में मुखिया प्रतिनिधि लालजी सिंह धीरज ने बताया कि बुधवार की शाम वो घर के आगे गौशाला के पास बैठ हुए थे तभी पूर्व उप मुखिया अपने साथ 4 अज्ञात लोग आए और ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमे हम लोग बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद वर्तमान और पूर्व उप मुखिया में तनातनी का माहौल है। दोनों एक-दूसरे के समर्थकों पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर कई नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या हो चुकी है। ऐसे में नेहुसा मुखिया के घर गोलीबारी होने से पूरा परिवार सहमा हुआ है।

रिपोर्ट- ऋषिकेश, नालंदा

Share This Article