बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अपनी अद्भूत प्रतिभा से दिल पर राज करने वाले दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत सिंह राजपूत की आज 36वां बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर  जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने उनको नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 

अभिनेता सुशांत सिंह का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत ने अपनी शुरवाती पढ़ाई पटना से ही की। बाद में वो दिल्ली चले गए। सुशांत ने साल 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद सुशांत सिंह ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की लेकिन कोर्स के तीसरे साल में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग शुरू कर दी। सुशांत फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। इनकी मौत की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। इस घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिलाकर रखा दिया था।

Share This Article