मुंगेर में चला अभियान बसेरा, 104 भूमिहीन ग्रामीणों के बीच डीएम ने भूमि बंदोबस्त पर्चा का किया वितरण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर अभियान बसेरा के अंतर्गत आज संग्रामपुर और बरियारपुर में कई भूमिहीनों के बीच जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और तारापुर विधायक राजीव सिंह ने  अहस्तांतरणीय अर्जित की गई भूमि का बंदोबस्त पर्चा वितरित किया।

बता दें कि संग्रामपुर के बढौर्निया पंचायत में 40 कटियारी में 22, रामपुर में 9 और झिकुलि में 3 तथा बरियारपुर के नूरपुर में 30 भूमिहीनों के बीच पर्चा दिया गया। सम्बन्धित अंचलाधिकारियों को अविलम्ब म्युटेशन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी परचाधारियों से उनकी अन्य समस्याओं की जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारियों को तुरंत निष्पादन करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप स्कूल भेजें। उन्हें शिक्षा के महत्व को बताया।

राशन कार्ड नहीं रहने तथा पारिवारिक सदस्यों की संख्या बढ़ने की स्थिति में सम्बन्धित एम ओ और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया। परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सभी को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाले लाभ की जानकारी उन्हें दी गई। इसके अतिरिक्त नल जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति को भी शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। इसी क्रम में उन्होंने घोरघट पुल निर्माण के प्रगति का भी जायजा लिया।तथा तेजी से कार्य करने का निदेश दिया।मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे ।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article