बिहार में भी जदयू और भाजपा के बीच आएगी दरार! जानिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने क्या कहा, यूपी चुनाव अकेले लड़ेगी जदयू

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जदयू यूपी में अकेले ही चुनावी मैदान में होगी। भाजपा से गठबंधन नहीं हुआ। अब जदयू अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि अब जदयू यूपी चुनाव में अलग जाएगी। क्योंकि भाजपा की ओर से उनके द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।

बिहार में पहले ही शराबबंदी और जातिय जनगणना को लेकर भाजपा और जदयू दो गुटों में बंटी है। वहीं यूपी में अलग से चुनाव लड़ना कहीं न कहीं बिहार की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता। क्योंकि बिहार में गठबंधन की सरकार है जो आपस में ही उलझी हुई है। फिलहाल तो इन सब मामलों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है। वह कोविड पॉजिटिव थे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री से विशेष राज्य की मांग कर रहे। न कि भाजपा के प्रधान से। वह साफ साफ कर दें।

वहीं आरसीपी सिंह को लेकर कहा कि यूपी चुनाव को वह डील कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के पास प्रस्ताव लेकर गए हैं। आरसीपी सिंह ने कहा था कि भाजपा से उनकी सकारात्मक बात हुई है। इसलिए वह प्रस्ताव का इंतजार कर रहे थे। अब कोई फायदा नहीं है। हालांकि अभी तक जदयू ने उम्मीदवारों की सूची अभी तक जारी नहीं की है।

Share This Article