राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आज पुण्यतिथि, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उन्हें बापू कहकर भी बुलाया जाता है। उन्हें भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का राजनितिक और अध्यात्मिक नेता माना जाता है। उन्होंने हमेशा अहिंसा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। देश को आजाद कराने में उनकी बहुत महतवपूर्ण भूमिका रही। महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह के माध्यम से ब्रिटिश शासन को खत्म करने और गरीबों का जीवन सुधारने के लिए सतत परिश्रम किया। उनकी सत्य और अंहिसा की विचारधारा को मार्टिन लूथर किंग और नेलसन मंडेला ने भी अपने संघर्ष के लिए ग्रहण किया। महात्मा गांधी ने अफ्रीका में भी लगातार बीस वर्षों तक अन्याय और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अहिंसक रूप से संघर्ष किया। उनकी सादा जीवन पध्दति के कारण उन्हें भारत और विदेश में बहुत प्रसिध्दी मिली।

30 जनवरी को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने दिल्‍ली में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरा विश्‍व शोक में डूब गया था। उस दौरान 8 किलोमीटर लंबी महात्मा गांधी की शव यात्रा निकाली गई थी। 30 जनवरी को शहीद दिवस या सर्वोदय दिवस भी हर साल महात्मा गांधीजी की याद में मनाया जाता है।

Share This Article