महिलाओं को यंग और अट्रैक्टिव बनाती है ये Diet, जानिए कौन से हैं ये सुपरफूड्स

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। महिलोओं को हमेशा यंग और फिट दिखने की चाहत रहती है लेकिन आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में वह खुद को मैंटेन नहीं कर पाती हैं। घर के कामकाज से लेकर ऑफिस के कार्य तक में उनके पास ज्यादा वक्त नहीं बचता कि वह खुद पर ध्यान दे सके। जिसके कारण कई महिलाएं कम उम्र में ही उम्र दराज दिखने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि हर उम्र की महिलाओं को अपने डाइट और हैबिट पर ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को पीरियड्स, प्रेग्‍नेंसी ओर मेनोपॉज जैसी चीजों से गुजरना होता है। इस दौरान बॉडी में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं।

इसलिए पुरुषों की तुलना महिलाओं को पोषण की ज्यादा जरूरत होती है। इन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है उन सुपरफूड्स के बारे में जानना जो हमेशा आपको यंग और अट्रैक्टिव रखेगा। इस डाइट को फॉलो कर महिला बुढ़ापे को पूरी तरह से मात दे सकती हैं। आइए जानते हैं उन  सुपरफूड्स के बारे में और उनके चमत्कारी फायदे..

आंवला आंवला विटामिन सी से भरपूर फल है जो महिलाओं की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से इम्‍यूनिटी स्‍ट्रॉग होती है। इसके साथ ही यह पेट, आंख, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बीन्स बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर लेकिन बहुत कम फैट वाला सब्जी है। महिलाओं के लिए बीन्स काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से हार्मोंस बैलेंस करने में मदद मिलती है। बीन्स खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और आप फिट दिखते हैं। इसके साथ ही आपके चेहरे पर भी निखार रहता है।

ऑरेंज जूस महिलाओं में विटामिन डी की कमी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में महिलाएं संतरे के जूस का सेवन कर सकती हैं। संतरा आपको ताजा भी रखता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। जो आकी हड्डियों को मजबूत रखता है। इसलिए आहार में विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही डाइट के अनुसार सेवन वेट लॉस में भी मदद करता है।

टमाटर टमाटर को महिलाओं के लिए सुपरफूड कहा जाता है। इसमें लाइकोपीन नाम का पोषक तत्व होता है जिसे पावरहाउस कहा जाता है। टमाटर स्किन को हेल्दी रखने और एजिंग को रोकने में मदद करता है। सुबह कच्चे टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद होता।

लौ फैट दही महिलाओं को दही यानि लो फैट योगर्ट का सेवन जरूर करना चाहिए। दही पेट से जुड़ी परेशानियां को दूर करने में भी मदद करता है। दही खाने से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।

फैटी फिश नॉन वेज खाने वाली महिलाएं डाइट में सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल मछली जरूर शामिल कर सकती। फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता। फिश खाने से त्वचा सही रहता, फिश डिप्रेशन को भी कम करता और साथ ही ज्वाइंट पेन और इंफ्लेमेशन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।

Share This Article